विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन मई को पूजा अर्चना के बाद खुलेंगे केदारनाथ के कपाट

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 24 Feb 2017 11:13 AM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 06:40 AM (IST)

महाशिवरात्रि पर्व पर 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय की गई। मंदिर के कपाट तीन मई को खोले जाएंगे।

तीन मई को पूजा अर्चना के बाद खुलेंगे केदारनाथ के कपाट
तीन मई को पूजा अर्चना के बाद खुलेंगे केदारनाथ के कपाट

 रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर पंचगद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में तय की गई। तीन मई को सुबह 8:50 केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। इस मौके पर ओंकारेश्वर मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना की गई।

भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि हर साल महाशिवरात्रि पर्व पर तय होती है, जबकि मंदिर के कपाट भैया दूज पर बंद होते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। तीन धामों के बाद अब चौथे धाम केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि पंचांग गणना के अनुसार पुरोहितों, वेदपाठी, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति व हक हकूकधारियों की मौजूदगी में शुक्रवार को निश्चित गई। 
मंदिर समिति के कार्याधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि तीर्थ-पुरोहितों व हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में कपाट खुलने की तिथि की गणना हुई। इस अनुसार तीन मई को केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। 30 अप्रैल को उखीमठ स्थित ओम्कारेश्वर मंदिर से डोली केदारनाथ रवाना होगी।
वहीं, देश के प्रसिद्ध चार धामों में से एक श्री बदरीनाथ धाम के कपाटो आगामी छह मई को ब्रह्ममुहूर्त में 4.15 बजे खोले जाएंगे। जबकि, भगवान बदरी विशाल के अभिषेक में प्रयुक्त होने वाले तिल के तेल का कलश (गाडू घड़ा) 22 अप्रैल को नरेंद्रनगर स्थित राजमहल से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।