Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रुद्रप्रयाग में घायल तेंदुआ जिंदगी के लिए कर रहा जद्दोजहद

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Tue, 02 Aug 2016 07:15 AM (IST)

    रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखमीठ ब्‍लॉक के भीरी खेतों में घायल तेंदुए के मिलने से दहशत बनी हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: जनपद के ऊखीमठ ब्लॉक के भीरी के पास खेतों में एक तेंदुए के घायल अवस्था में मिलने से में दहशत बनी हुई है। यह तेंदुआ जिंदगी के लिए जद्दोजहद कर रहा है। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।


    ग्रामीणों ने ऊखीमठ ब्लॉक के भीरी के पास खेतों में एक तेंदुए को देखा। घायल तेंदुआ अपनी जान बचाने की जद्दोजहद कर रहा है। पल भर में किसी पर भी झपट कर उसे अपना शिकार बनाने वाला आज उठ खड़े होने की भी अवस्था में नहीं है। ये कई बार उठने की कोशिश करता है लेकिन तुरंत गिर पड़ता है।

    पढ़ें:-टिहरी में दिनदहाड़े तेंदुए ने चार घंटे किया तांडव

    किसी तरह ये खेत की मुंडेर तक पहुंचा, लेकिन फिर वहां भी ये तुरंत गिर पड़ा। तेंदुआ गम्भीर रूप से घायल कैसे हुआ यह जांच का विषय है, लेकिन इसके खेतों में घुसने से लोगों में दहशत बनी हुई है।

    पढ़ें:-हरिद्वार: 11 घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार घर से बाहर निकला तेंदुआ

    खबरें और भी