यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बदरी-केदार मंदिर समिति का भर रहा खजाना, व्यापारियों के भी अच्छे दिन लौट
केदारपुरी में आपदा के बाद पहली बार यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है और महज एक माह के अंतराल में 2.88 लाख यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। ...और पढ़ें

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: केदारपुरी में आपदा के बाद पहली बार यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है और महज एक माह के अंतराल में 2.88 लाख यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इससे न केवल बदरी-केदार मंदिर समिति का खजाना भर रहा है, बल्कि यात्रा रूट के व्यापारियों के भी अच्छे दिन लौट आए हैं।
तीन मई को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे और पहले दिन से ही धाम में यात्रियों का सैलाब उमड़ने लगा। धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ती चली गई और एक महीने में यह आंकड़ा 2.88 लाख पहुंच गया है। इससे यात्रा पड़ावों से जुड़े व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
खास बात यह कि पैदल मार्ग के साथ ही हेली सेवाओं से भी प्रतिदिन हजारों यात्री बाबा के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी 6940 यात्री केदारपुरी पहुंचे। इनमें 3441 पुरुष, 3271 महिलाएं व 228 बच्चे शामिल हैं। जबकि, गौरीकुंड से पांच हजार से अधिक यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई।
यह भी पढ़ें: गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
यह भी पढ़ें: केदारनाथ में यात्रियों को ठंड से बचाएगा इलेक्ट्रिक कंबल
यह भी पढ़ें: केदारनाथ त्रासदी ने ऐसा झकझोरा की बनारस से बदरीनाथ पैदल पहुंचे देवाशीष