विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

42 साल पहले केदारनाथ की पैदल यात्रा कर चुके हैं मुकेश अंबानी

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 15 May 2017 08:43 AM (IST)Updated: Tue, 16 May 2017 05:01 AM (IST)

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने केदारनाथ में पुलिस अधिकारियों से बातचीत में पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि 42 साल पहले वह केदारनाथ की पैदल यात्रा कर चुके हैं।

42 साल पहले केदारनाथ की पैदल यात्रा कर चुके हैं मुकेश अंबानी
42 साल पहले केदारनाथ की पैदल यात्रा कर चुके हैं मुकेश अंबानी

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए। केदारनाथ में उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत में पुरानी यादें भी ताजा कीं। केदारनाथ में तैनात पुलिस कर्मियों से बातचीत में अंबानी ने बताया कि वह पहली बार वर्ष 1975 में अपने पिता धीरुभाई अंबानी के साथ केदारनाथ आए थे। तब गौरीकुंड से पिता पालकी में और वह खुद पैदल गए। 

गौरतलब है कि वर्ष 2013 की आपदा से पहले गौरीकुंड से केदारनाथ की दूरी 14 किलोमीटर थी। अब बना नया मार्ग 16 किलोमीटर लंबा है। रविवार सुबह अंबानी पहले बदरीनाथ पहुंचे थे। कुछ देर बदरी-केदार मंदिर समिति के गेस्ट हाऊस में विश्राम करने के बाद वह मंदिर गए। उन्होंने भगवान बदरी-विशाल को तुलसी की माला, पंचमेवा, कमल के फूल का भोग लगाया। 

उन्होंने मंदिर में करीब 25 मिनट बिताए। बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष बीडी सिंह ने बताया कि जिओ की सफलता से उत्साहित अंबानी ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भी सेवा का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ और केदारनाथ में यात्री सुविधाओं के विकास के लिए मंदिर समिति से प्रस्ताव भी मांगे।

बदरीनाथ के दर्शन के बाद अंबानी  करीब 11 बजे केदारनाथ पहुंचे। बीस मिनट तक मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर समिति के स्टाफ से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पुलिस के जवानों के साथ भी कुछ समय बिताया। केदारनाथ चौकी प्रभारी एसआइ विपिन चंद्र पाठक ने बताया कि बातचीत में मुकेश अंबानी ने बताया कि वह 42 साल से केदारनाथ आते रहे हैं। उनकी बाबा केदार में अगाध आस्था है। कहा कि जब भी वह कोई नया काम करते हैं तो बाबा केदार का स्मरण अवश्य करते हैं।

यह भी पढ़ें: जियो की सफलता पर बदरीनाथ में अंबानी बनवा रहे गरीबों का आश्रय 

यह भी पढ़ें: हवाई सेवा से केदारनाथ जाने वाले करते थे वीआइपी दर्शन, अब खड़ा होना होगा लाइन में

यह भी पढ़ें: केदारनाथ का हवाई सफर वैष्णो देवी से आठ गुना ज्यादा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।