विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंडर-16 हॉकी टूर्नामेंट में पौडी व स्पोर्टस कालेज देहरादून समेत पांच टीमें जीते

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sat, 08 Oct 2016 06:14 PM (IST)Updated: Sun, 09 Oct 2016 07:30 AM (IST)

उत्‍तराखंड हॉकी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में अंडर 16 बालक वर्ग की प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पौडी, यूएस नगर, चम्पावत, नैनीताल, स्पोर्टस कालेज देहरादून विजेता रहा।

News Article Hero Image

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: खेल विभाग एवं उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में अंडर 16 बालक वर्ग की प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पौडी, यूएस नगर, चम्पावत, नैनीताल, स्पोर्टस कालेज देहरादून विजेता रहा।
रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच अल्मोडा व पौड़ी के बीच हुआ। जिसमें पौड़ी ने अल्मोड़ा को 6-5 से हराया। अल्मोड़ा के रितिकराज ने 5 गोल किए, जबकि पौड़ी के मोहित ने 1 रजत ने 2 दीपक ने 1 पवनीत ने 1 गोल किया।

पढ़ें-सेंट थॉमस, जीएनए, एसजेए व मार्शल स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतिम चार में
दूसरा मैच यूएसनगर व बागेश्वर के बीच खेला गया। जिसमें यूएसनगर ने बागेश्वर को 5-0 से हराया। यूएसनगर के गौरव ने 1, रोहन ने 1, ललित ने 1, रितिक ने 1, अंकित ने 1 गोल किया।
तीसरा मैच देहरादून एवं चम्पावत के बीच खेला गया। चम्पावत ने देहरादून को 4-2 से हराया। देहरादून के नवीन ने 1, सिद्धार्थ ने 1 गोल किया। चौथा मैच रुद्रप्रयाग व नैनीताल के बीच खेला गया। जिसमें नैनीताल ने रुद्रपयाग को 5-4 से हराया।

पढ़ें:-उत्तराखंड: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अल्मोड़ा और बागेश्वर ने बाजी मारी
पांचवां मैच स्पोर्टस कालेज देहरादून व पौड़ी के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्टस कालेज ने पौड़ी को 10-1 से हराया। मैच में किशोर सिंह भानु प्रकाश, महेश्वर नेगी, मोहित रावत एवं मोहित सिंह, नवीन बिष्ट ने रेफरी की भूमिका निभाई।

पढ़ें: हल्द्वानी पीजी कालेज की टीम बनी चैंपियन
इस अवसर पर प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, आलम सिंह नेगी समेत सभी जनपदों के कोच समेत बड़ी संख्या में लोग व प्रतिभागी शामिल थे।

पढ़ें: महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज ने कब्जाया क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।