Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केदारनाथ यात्रा के मद्देनजर सोनप्रयाग में खुला थाना

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 26 Apr 2016 09:53 AM (GMT+05:30)

    केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत आज यात्रा पड़ाव सोनप्रयाग में थाना खोल दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस थाने का विधिवत उद्घाटन किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत आज यात्रा पड़ाव सोनप्रयाग में थाना खोल दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस थाने का विधिवत उद्घाटन किया।
    यात्रियों की सुविधाओं व समस्याओं के मद्देनजर राज्यपाल के निर्देशानुसार आज यह थाना खोला गया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रहलाद नारायण मीणा ने इसका विधिवत उद्घाटन किया।
    इस थाने के अस्तित्व में आते ही सुबोध कुमार ममगाई की थानाध्यक्ष के रूप में तैनाती कर दी गई। साथ ही पुलिस बल भी भी वहां व्यवस्था कर दी गई। इस थाने के अंतर्गत केदारनाथ, गौरीकुंड व सीजनल यात्रा चौकी भीमबली, लिनचोली तथा त्रियुगीनारायण चौकी को शामिल किया गया है।
    पढ़ें-बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू