विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुद्रप्रयाग में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 01 Dec 2016 06:09 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 06:08 AM (IST)

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से रुद्रप्रयाग जिले में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

News Article Hero Image

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में दो दिसंबर से जिले में विशेष जन चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया है। शिविर में विशेषज्ञ डाक्टर भाग लेंगे।

शिविर के तहत दो दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली, तीन दिसंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ, चार दिसंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा, पांच दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर में शामिल होंगे, उक्त शिविरों में सामान्य चिकित्सक, फिजीशियन, बाल रोग विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा सेवाएं प्रभाद की जाएंगी।

पढ़ें:-विश्व एड्स दिवस पर रैली निकाल किया जागरूक

गंभीर रोगी को सर्जरी के लिए चिहि्नत मरीजों को सीएम स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बडे चिकित्सालयों में नि:शुल्क उपचार दिया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा आरपी बडोनी ने जनता से शिविर को लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही शिविर में पहुंचने वाले लाभार्थियों से मुख्यमंत्री बीमा स्वास्थ्य कार्ड साथ लाने को कहा है। बताया कि शिविर स्थल पर सीएम स्वास्थ्य बीमा योजना का काउंटर भी स्थापित किया जाएगा।

पढ़ें:-विश्व एड्स दिवस पर छात्रों ने निकाली रैली, किया रक्तदान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।