विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जंगल को आग से बचाने का लिया गया संकल्‍प

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Wed, 08 Feb 2017 06:16 PM (IST)Updated: Thu, 09 Feb 2017 07:00 AM (IST)

रुद्रप्रयाग में ग्रामीणाेें और स्‍टूडेंट्स के बीच एक बैठक हुई। जिसमें वनों की रक्षा का संकल्‍प लिया गया।

जंगल को आग से बचाने का लिया गया संकल्‍प
जंगल को आग से बचाने का लिया गया संकल्‍प

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: रुद्रप्रयाग रेंज के तत्वावधान में जंगल की सुरक्षा विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय ग्रामीणों एवं छात्रों ने वनों को आग से बचाने का संकल्प लिया।

राजकीय इंटर कॉलेज ग्वेफड़ में आयोजित गोष्ठी में उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों एवं छात्रों को वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा एवं उसके महत्व के बारे में बताया गया। जंगल मे आग से होने वाली क्षति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: आपसी समन्वय से ही रोकी जा सकती है जंगल की आग

वन विभाग के प्रशिक्षु वन क्षेत्राधिकारी आलोकी ने जंगल मे आग को रोकने के लिये व्यक्तिगत प्रयासों के महत्व पर भी जोर दिया। कहा कि जंगलों में आग लगने से पूरी वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचाती है। साथ ही जंगली जानवर को इससे नुकसान पहुंचता है। जंगलों में आग लगने से चारा का संकट भी पैदा हो जाता है। गोष्ठी में उपस्थित शिक्षकों, छात्रों एवं ग्रामीणों ने जंगल को आग से बचाने का संकल्प भी लिया।

यह भी पढ़ें: जंगल की आग के प्रति छात्रों को किया जागरूक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।