Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा के दौरान किशोर को दिखाए काले झंडे

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 05 Apr 2016 05:00 AM (IST)

    नरेंद्रनगर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस बागी विधायक के ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    टिहरी। नरेंद्रनगर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस बागी विधायक के समर्थकों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए। इस पर पुलिस ने सभी से झंडे छीन लिए।
    इन दिनों कांग्रेस बागी विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाल रही है। यात्रा के विरोध के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ था। इस दौरान जैसे ही बागी विधायक सुबोध उनियाल के समर्थकों ने काले झंडे दिखाने का प्रयास किया, पुलिस ने उनसे झंडे छीन लिए।
    इस दौरान आयोजित जनसभा में किशोर उपाध्याय ने कहा कि बागी विधायको ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार गिराई। जनता को ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा।
    उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसे नेताओं का प्रयोग हथियार के रूप में किया है। इसमें विजय बहुगुणा खलनायक बने। उन्हें कांग्रेस ने लोकसभा भेजा, लेकिन उन्होंने कांग्रेस के साथ धोखा किया।
    पढ़ें-हरीश रावत ने दी भाजपा को साफ सुथरी राजनीति की नसीहत