Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पहाड़ की बेटी ने किया नाम रोशन, इसरो में बनी वैज्ञानिक

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 26 May 2017 06:00 AM (IST)

    चम्बा के खुरेत गांव निवासी प्रतिभा नेगी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मात्र 23 साल की प्रतिभा इसरो में वैज्ञानिक बन गई हैं। ...और पढ़ें

    पहाड़ की बेटी ने किया नाम रोशन, इसरो में बनी वैज्ञानिक
    पहाड़ की बेटी ने किया नाम रोशन, इसरो में बनी वैज्ञानिक

    चंबा (टिहरी),[जेएनएन]: पहाड़ की बेटियां किसी से कम नही हैं, यह साबित कर दिखाया है चम्बा के खुरेत गांव निवासी प्रतिभा नेगी ने। मात्र 23 साल की प्रतिभा इसरो में वैज्ञानिक बन गई हैं।

    पहाड़ के एक गांव की बेटी प्रतिभा नेगी ने इसरो जैसे देश के नामी संस्थान से वैज्ञानिक के रूप में जुड़कर अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतिभा बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि रही हैं। मूलरूप से चम्बा प्रखंड के खुरेत गांव की रहने वाली प्रतिभा का परिवार वर्तमान में चंबा नगर में रहता हैं। यहीं के निजी स्कूल से उसने हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। उसके बाद इंटर की परीक्षा आल सेंट स्कूल नई टिहरी से पास की।

    इसके बाद हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बीपुरम से बीटके किया। इसके बाद वे मोतीलाल नेहरू विश्वविद्यालय इलाहाबाद से एमटेक की पढ़ाई कर रही थी। गत वर्ष जुलाई माह में दिल्ली में प्रतिभा ने इसरो की अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली लिखित परीक्षा में भाग लिया। उसके बाद नवंबर माह में मौखिक परीक्षा हुई। इसी वर्ष 22 मार्च को को प्रतिभा का चयन इसरो में वैज्ञानिक के पद पर हुआ। 

    इसी माह 12 मई को इसरो के बेंगलुरू स्थित हसन केंद्र में उसे मास्टर कंट्रोलिगं फैसीलिटी पद पर नियुक्ति प्रदान की गई। उनके पिता सब्बल सिंह नेगी व मां अंजना नेगी दोनों शिक्षक हैं और छोटी बहन सौम्या नेगी कानपुर में एमबीबीएस कर रही हैं। भाई अभिनीत नेगी जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी से पढ़ाई कर रहा है। प्रतिभा के पिता सब्बल सिंह नेगी ने बताया कि वैज्ञानिक बनना चाहती थी और अपने उद्देश्य में कामयाब भी हो गई।

    यह भी पढ़ें: पहाड़ की बेटी ने बढ़ाया मान, पुणे में एमडी कोर्स के लिए हुआ चयन

     यह भी पढ़ें: कुमाऊं में लाइफ लाइन के लाइफ गार्ड बने वरिष्ठ नागरिक

    यह भी पढ़ें: सूखे से सबक लेकर वन पंचायत ने लिखी नई इबारत

    खबरें और भी