विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टिहरी में भागीरथी नदी में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 11 Jul 2017 09:34 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jul 2017 08:54 PM (IST)

टिहरी बांद के पावर हाउस के गेट के पास एक दूध का वाहन भागीरथी नदी में जा गिरा। हादसे में ...और पढ़ें

टिहरी में भागीरथी नदी में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत
टिहरी में भागीरथी नदी में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत

नई टिहरी, [जेएनएन]: टिहरी बांद के पावर हाउस के गेट के पास एक दूध का वाहन भागीरथी नदी में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। नदी से चालक के शव को निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। 

हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। डोबरा से नई टिहरी की ओर दूध की सप्लाई ला रहा पिकअप वाहन जब खाई में लुढ़कता हुआ नदी में गिरा तो स्थानीय लोगों के साथ बांध कर्मियों ने जोरदार आवाज सुनी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

वाहन चालक विजय चमोली  (22) पुत्र टीका राम चमोली निवासी डोबरा का शव नदी के पास झाड़ियों में फंसा हुआ है। गहरी खाई के बाद नीचे नदी होने पर रेस्क्यू कार्य में भी दिक्कत आ रही है। 

यह भी पढ़ें: बस में चढ़ने के दौरान पहिये के नीचे कुचलने से वृद्ध की मौत 

यह भी पढ़ें: मैक्स वाहन नदी में समाया दो की मौत, चार लोग लापता 

यह भी पढ़ें: यूटिलिटी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत और 17 घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।