Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तराखंड: टिहरी में शिकारी ने तेंदुए को किया ढेर

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Wed, 21 Sep 2016 05:00 AM (IST)

    टिहरी गढ़वाल स्थित भिलंगना ब्लाक के बासर पट्टी के सेम गांव में बीती रात शिकारी ने तेंदुए को ढ़ेर कर दिया। लंबे समय से गांववासी आदमखोर हो चुके एक तेंदु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    टिहरी, [जेएनएन]: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल स्थित भिलंगना ब्लाक के बासर पट्टी के सेम गांव में बीती रात शिकारी ने तेंदुए को ढ़ेर कर दिया। लंबे समय से गांववासी आदमखोर हो चुके एक तेंदुए से भयभीत थे।
    उल्लेखनीय है कि 12 सितम्बर को बालक गोलू को तेंदुआ उठा कर ले गया था। जिसके बाद बालक का शव घर से 150 मीटर दूर मिल गया था। सेम गांव निवासी चेतू का 8 साल का बेटा गोलू बैलों को लेकर घर के पास ही बनी गौशाला की तरफ जा रहा था।

    पढ़ें: गोली लगने के बाद भी भाग निकला नरभक्षी तेंदुआ, ग्रामीणों में आतंक
    इसी बीच अचानक घात लगा कर बैठे तेंदुए ने गोलू पर हमला कर दिया था। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, तेंदुए के पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग पाएगा कि वह आदमखोर था या नहीं।

    पढ़ें: सड़क पर घायल मिला तेंदुआ, चिकित्सकों की टीम रवाना

    पढ़ें: तेंदुए की खाल की डिलीवरी करने दून आए दो तस्कर गिरफ्तार