विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टिहरी में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को शिकारी ने मार गिराया

By BhanuEdited By:
Published: Sun, 24 Jul 2016 04:01 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 04:04 PM (IST)

जाखणीधार प्रखंड के म्यूड़ा गांव में आतंक का पर्याय बने आदमखोर गुलदार को शिकारी ने बीती रात को मार गिराया।

News Article Hero Image

नई टिहरी, [जेएनएन]: जाखणीधार प्रखंड के म्यूड़ा गांव में आतंक का पर्याय बने आदमखोर गुलदार को शिकारी ने बीती रात को मार गिराया। इस सूचना पर ग्रामीण राहत की सांस लेते, वहीं म्यूड़ा से कुछ ही दूर छोलगांव में दूसरे तेंदुए ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस तेंदुए के भी नरभक्षी होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही फिर से पूरे क्षेत्र में तेंदुए की दहशत फैल गई है।
जाखणीधार प्रखंड के म्यूडा गांव में 19 जुलाई की शाम नरभक्षी तेंदुए ने घर के आंगन में खेल रही दिनेश सिंह कुमांई की आठ बर्षीय बालिका को निवाला बना दिया था। यही नहीं दो दिन पूर्व तेंदुए ने गांव की एक महिला पर भी हमला कर दिया। इससे ग्रामीण दहशत में थे।

पढ़ें:-इस महिला से बदला ले रहे सांप, पांच बार डसा, जानने को क्लिक करें,,,
तेंदुए का गांव में इस कदर आतंक था कि शाम को सूरज ढलते ही ग्रामीण अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हो रहे थे। इस पर वन मुख्यालय ने तेंदुए को मारने की अनुमति दी। इसके बाद वन विभाग ने पौखाल निवासी शिकारी गंभीर सिंह भंडारी को गांव में तैनात कर दिया था।
शिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि गत रात तेंदुए ने रात को गांव के पास दस्तक दी और एक कुत्ते पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद वह जंगल की ओर चला गया। उन्होंने बताया कि घायल कुत्ते को मकान की छत पर रखकर वह मकान की आड़ में छिप गए।

पढ़ें-तेंदुए को देख रात में छत से दो किशोरियों ने लगाई छलांग, हुआ ये हाल...,
कुछ देर बाद तेंदुआ दोबारा आ धमका और छत पर घायल कुत्ते पर झपट गया। इस दौरान उन्होंने गोली चलाई और तेंदुआ वहीं पर ढेर हो गया। प्रभागीय वनाधिकारी आरपी मिश्रा ने बतया कि मारा गया तेंदुआ नर था जो करीब चार साल का था।
पढ़ें-खेत में काम कर रहे थे किसान, तभी सामने आ गया मगरमच्छ, फिर क्या हुआ जानिए...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।