विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैं भगोड़ा नहीं, देवप्रयाग से ही लड़ूंगा चुनाव: नैथानी

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 21 Sep 2016 12:11 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 05:00 AM (IST)

पीडीएफ को लेकर कांग्रेस में चल रही रार पर एक बार फिर पीडीएफ प्रमुख व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देवप्रयाग, [जेएनएन]: पीडीएफ को लेकर कांग्रेस में चल रही रार पर एक बार फिर पीडीएफ प्रमुख व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने दोहराया कि पीडीएफ के खिलाफ बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर कांग्रेस को समर्थन दिया गया, लेकिन अब कुछ नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। देवप्रयाग से चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं भगोड़ा नहीं हूं और यहीं से चुनाव लड़ूंगा।
देवप्रयाग के आमणी क्षेत्र में राजकीय इंटर कालेज महड़ाजाली में अपने सम्मान में आयोजित समारोह में नैथानी ने कहा कि कांग्रेस में कई लोग हरीश रावत को मुख्यमंत्री नहीं देखना चाहते। अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए शिक्षामंत्री ने कहा कि प्रदेश के 65 इंटर कालेजों में विज्ञान वर्ग की मंजूरी दी जा चुकी है, जिसका शासनादेश शीघ्र जारी होगा।

पढ़ें-उत्तराखंड कांग्रेस के सामने पीडीएफ बना है सवाल, इसका चाहिए जवाबः किशोर
उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षकों की मांगो का निस्तारण किया जा चुका है और जल्द ही प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की समस्याएं भी सुलझा ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ताले डालकर शिक्षकों का सड़क पर उतरना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने देवप्रयाग क्षेत्र में 87 सड़कों की स्वीकृति के साथ घर-घर पानी पहुंचाने का वायदा पूरा किया है।

पढ़ें: राज्य सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट
इस दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कालेज महडज़ाली में तत्काल जलापूर्ति करने के निर्देश दिए। इसके अलावा में कालेज में फर्नीचर और चहारदीवारी के लिए पांच लाख रुपये देने का भी ऐलान किया।

पढ़ें: उत्तराखंड: कांग्रेसी 'मोदी जवाब दो, भाजपा जवाब दो' से साधेंगे केंद्र
कार्यक्रम में लोक गायिका रेशमा शाह व लोक गायक दिलीप रावत ने जौनपुरी व गढ़वाली गीतों से समां बांध दिया। इस मौके पर क्षेत्र प्रमुख जयपाल पंवार, क्षेपं सदस्य यशपाल चौहान, प्रधानाचार्य जगदंबा प्रसाद भट्ट भी मौजूद थे।
पढ़ें: उत्तराखंड में पीडीएफ पर कांग्रेस सरकार और संगठन में शीतयुद्ध

पढ़ें-उत्तराखंड में पीडीएफ पर आमने-सामने संगठन और कांग्रेस सरकार

पढ़ें-किशोर के तल्ख बयानों पर पीडीएफ का अल्टीमेटम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।