विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टिहरी में बेकाबू ट्रक ने दंपती को रौंदा, मौके पर मौत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 24 Jul 2017 12:05 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 24 Jul 2017 07:23 PM (GMT+05:30)

टिहरी जिले के कीर्ति नगर कोतवाली के अंतर्गत ढूंढ प्रयाग में आज सुबह एक बेकाबू ट्रक ने एक दंपती को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

टिहरी में बेकाबू ट्रक ने दंपती को रौंदा, मौके पर मौत
टिहरी में बेकाबू ट्रक ने दंपती को रौंदा, मौके पर मौत

टिहरी, [जेएनएन]: कीर्ति नगर कोतवाली के अंतर्गत ढूंढ प्रयाग में आज सुबह एक बेकाबू ट्रक ने एक दंपती को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा आज सुबह करीब सात बजे हुआ। मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी दंपती चारधाम यात्रा कर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान कीर्ति नगर कोतवाली के अंतर्गत ढूंढ प्रयाग में एक बेकाबू ट्रक ने उन्‍हें रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्‍त नरेंद्र वर्मा (46 वर्ष) पुत्र दयानंद वर्मा और बबीता (41 वर्ष) पत्नी नरेंद्र वर्मा निवासी गली नंबर 13 सरबत गांव मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी कीर्ति नगर कोतवाल सीएस चौहान ने दी है।

 

 यह भी पढ़ें: कार खाई में गिरी, चमत्‍कार से बची पांच जिंदगियां

 यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत; दो घायल

 यह भी पढ़ें: टिहरी के नैनबाग के पास बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।