Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर से कुछ दूर महिला का शव पेड़ से लटका मिला, दहेज हत्या का अंदेशा

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Thu, 05 Jan 2017 07:05 AM (IST)

    टिहरी में विवाहिता का शव घर से कुछ दूर पेड़ पर लटका मिला है। मायके वालों ने दहेज हत्‍या का अंदेशा जताया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई टिहरी, [जेएनएन]: टिहरी के समीपवर्ती सगवाण गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है।

    चंबा ब्लॉक के सगवाण गांव निवासी 24 वर्षीय कविता पत्नी अलेल सिंह का शव घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। वही मृतका के पिता लाल सिंह रावत का कहना है कि ससुराल पक्ष ने सुबह दस बजे शव पेड़ से लटका देखा लेकिन इसकी जानकारी उन्हे दोपहर करीब दो बजे दी गई।

    पढ़ें: पत्नी के मायके जाने से दुखी व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

    यही नहीं मृतका का मोबाइल भी लमारी में बंद था। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटकाया गया।

    पढ़ें: कैंट क्षेत्र में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    मृतका की मई 2013 में शादी हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं थी। महिला का पति दुबई में रहता था और एक माह पूर्व घर आया था। प्रभारी निरीक्षण सुंदरम शर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं आई है।

    पढ़ें: इंटर के छात्र ने फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या