Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मूक बधिर किशोरी भटक कर पहुंची किच्छा

    By Edited By:
    Updated: Sun, 22 May 2016 05:43 PM (IST)

    संवाद सहयोगी, किच्छा : मूक बधिर किशोरी भटक कर किच्छा पहुंच गई। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के सुपुर्द ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सहयोगी, किच्छा :

    मूक बधिर किशोरी भटक कर किच्छा पहुंच गई। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस परिजनों की तलाश में लगी है।

    मूक बधिर किशोरी शनिवार भटक कर किच्छा के बंडिया पहुंच गई। इस दौरान उसके पीछे दो टुकटुक वाहन में सवार युवक लग गए। जिस पर वह घबरा कर चंद्रवती पत्नी पाती राम वार्ड नंबर एक बंडिया से जाकर चिपक गई। उसको महिला के साथ चिपकता देख टुकटुक वाहन पर बैठे युवक फरार हो गए। किशोरी कुछ बोल नहीं पा रही थी। उसने लिख कर अपना नाम ममता और पिता का नाम रिंकू बताया। परंतु वह घर का पता नहीं बता पा रही। जिस पर चंद्रावती ने रात में उसको अपने घर पर आश्रय दे दिया। सुबह वह बीडीसी सदस्य के पति टीटू शर्मा के साथ किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंच गई। उसने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए ममता को सुपुर्द कर दिया।