Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन्‍कार पर बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के घर पहुंचकर मार दी गोली

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Fri, 05 Aug 2016 07:00 AM (IST)

    रुद्रपुर में प्‍यार में ना सुनकर बौखलाये प्रेमी ने प्रेमिका के घर पहुंचकर खुद को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपुर, [जेएनएन]: रुद्रपुर में प्रेमिका के इन्कार करने पर एक युवक ने प्रेमिका के घर आकर खुद को गोली से उड़ा दिया। इस सनसनीखेज वारदात से पूरा इलाका सन्न है। युवक ने अपनी जान क्यों दी। दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ, पढ़े पूरा मामला।
    घटना रुद्रपुर के किच्छा के चकौनी गांव की है। यहां के एक युवक सैवन उर्फ संजय सुधा पुत्र स्व. बलदेव राय (24 वर्ष) को जगतपुरा की एक किशोरी से प्यार और कुछ दिनों बाद इजहार हुआ।
    सैवन के मामा अशोक के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच किशोरी को पता लगा कि सैवन नशा करता है। इसके बाद किशोरी ने सैवन से मिलना-जुलना और बात करना बंद कर दिया।

    पढ़ें:-नेता ही छात्रा को झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, 12 लाख हड़पे; अब हुआ भूमिगत
    सैवन करने लगा किशोरी को परेशान
    किशोरी के इंकार के बावजूद सैवन ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे रोज परेशान करने लगा। इस बीच किशोरी के परिवारवालों को इस बात की भनक लग गई। दोनों परिवारों के बीच इस बात को लेकर काफी बहस हुई। उसके बाद सैवन और किशोरी के बीच कोई बात नहीं हुई। यहां तक कि सैवन ने किशोरी को भी परेशान करना बंद कर दिया।

    पढ़ें:-कलयुगी पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, अब मिली ऐसी सजा
    एक रोज उसने कर दिया गंदा काम
    कुछ दिन पहले सैवन ने व्हाटसएप व फेसबुक पर किशोरी के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड कर दीं। इसका पता जब किशोरी के परिवार को लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत सैवन के परिवार वालों से की। इस पर सैवन आग बबूला हो गया। गुस्से में वह जगतपुरा स्थित किशोरी के घर के नीचे आया और खुद को गोली मार ली।
    गोली चलने की आवाज से घबराकर किशोरी के भाई ने 108 नंबर को फोन कर एंबुलेंस बुलवाई और अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार से पहले ही सैवन की मौत हो चुकी थी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने भी मामला प्रेम प्रसंग का माना है, लेकिन उनका कहना है कि हर पहलू पर जांच की जाएगी।

    पढ़ें-तमंचे से डराकर चार माह से किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था युवक, फिर एक दिन..

    खबरें और भी