विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में घुसकर लूटने का प्रयास, एक दबोचा; दो फरार

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Wed, 18 Jan 2017 07:12 AM (IST)

उधमसिंह नगर के काशीपुर में लूट के इरादे से एक घर में घुसे एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि दो मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

घर में घुसकर लूटने का प्रयास, एक दबोचा; दो फरार
घर में घुसकर लूटने का प्रयास, एक दबोचा; दो फरार

काशीपुर, [जेएनएन]: लूट के इरादे से घर में घुसे तीन बदमाशों में एक धरा गया, जबकि दो आरोपी भाग निकले।

मोहल्ला गंज निवासी जसवंत लाल पुत्र चुन्नी लाल की ज्वैलरी की दूकान है।

सोमवार रात लूट के इरादे से हथियार से लैश तीन युवक दीवार फांद कर घर में घुस गए। आहट लगने पर जसवंत ने कमरे की खिड़की खोली तो हथियारों से लैश तीन युवक दिखे। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो दो आरोपी फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: लोहाघाट में तीन किलो चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

लोगों ने बदमाशों की जमकर धुनाई कर दी। इससे वह गभीर रूप से चोटिल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले लोगों ने आरोपी को सौंप दिया। आरोपी के पास से 12 बोर का एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए।

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में चरस के साथ बीटेक के दो छात्र बंदी

पकड़ा गया आरोपी संजीव शर्मा पुत्र रामनाथ मोहल्ला लाहौरिया का रहने वाला है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ लूट के इरादे के आरोप में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी संजीव को अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल ओपी शर्मा ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: चुनाव के लिए लाई गई 173 पेटी शराब के साथ एक धरा

यह भी पढ़ें: मुनि की रेती में चरस के साथ युवक को पुलिस ने धर दबोचा