यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घर में घुसकर तीन युवकों ने युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास, तभी मां ने...
उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में तीन युवकों ने घर में घुसकर एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती की मां के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए और तीनो ...और पढ़ें

रूद्रपुर, [जेएनएन]: ट्रांजिट कैंप में तीन युवक एक घर में घुस गए और युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। तभी युवती की मां ने शोर मचा दिया, जिस पर लोग एकत्र हो गए। लोगों ने तीने युवकों की जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, आज सुबह ट्रांजिट कैंप अंतर्गत फुलसुंगा तीन पानी डैम के पास तीन युवक एक विधवा महिला के घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने महिला की पुत्री से दुष्कर्म का प्रयास किया। माहिला के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने युवकों को घेर कर धुनाई कर दी।
पढ़ें:-शादी के तीन दिन बाद चाकू से खिड़की काटकर जेवर ले उड़ी दुल्हन
सुचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया और जिला अस्पताल में उनका मेडिकल कराया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम लक्की त्यागी व ऋषभ पुत्रगण अनिल कुमार निवासी सदुपुरा असमोली संभल (यूपी) व गौरव त्यागी पुत्र छोटे लाल निवासी बिजनौर धामपुर (यूपी) बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें:-देहरादून में नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार