विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेले में अपनों से बिछुड़ी पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 07 Apr 2017 05:00 AM (IST)

काशीपुर में चैती मेले में परिजनों से बिछुड़ी पांच साल की बच्ची को घर ले जाने के बहाने युवक झाड़ियों की तरफ ले गया। इस दौरान बच्ची की चीख सुनकर लोगों ने उसे दबोच लिया।

मेले में अपनों से बिछुड़ी पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
मेले में अपनों से बिछुड़ी पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

काशीपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: मेले में अपनों से बिछुड़ी पांच साल की बच्ची को घर पहुंचाने के बहाने साथ ले जाकर एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पीटा। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उसे हवाले कर दिया।

आइटीआइ थाना क्षेत्र के एक गांव की करीब पांच वर्षीय बच्ची अपने ताऊ, ताई व ताऊ के दोनों बेटे के साथ चैती मेला घूमने गई थी। वह ताऊ के बेटों के साथ झूला झुलने पहुंची। झूला झूलने के लिए तीनों खड़े थे। इस बीच उसके भाई घुमते घूमते कुछ दूर चले गए। 

लड़की अपने को अकेला पाकर घबराने लगी। इस बीच एक युवक आया और उसे घर पहुंचाने की बात कही तो वह साथ जाने को राजी हो गई। युवक उसे पैदल साथ लेकर ग्राम हेमपुर इस्माईल स्थित मोहल्ला कुआंखेड़ा की झाड़ियों के पास पहुंचा। 

जहां युवक ने बच्ची के दुष्कर्म करने की कोशिश की तो बच्ची विरोध करते हुए चिल्लाने लगी। पास में गांव के खेल रहे बच्चों ने बच्ची की चीख पुकार की आवाज सुनी तो बड़े लोगों को बच्ची की आवाज आने की बात बताई। 

इस पर बच्चों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवक को को दबोच लिया। इस पर ग्रामीणों ने युवक की जमकर धुनाई भी की। फिर आइटीआइ थाने की पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले आरोपी को कर दिया। पूछताछ में युवक अपना नाम रईस पुत्र फकीरा निवासी जसपुरखुर्द बताया। 

बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बच्ची के पिता एक कम्पनी में  शिफ्ट इंचार्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे में धुत था।

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: घर आई भांजी से मामा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: देहरादून में कक्षा छह की छात्रा से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, लोगों ने की तोड़फोड़