Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति 50 हजार में ले आया सौतन, पत्‍नी ने उठाया ये कदम...

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jul 2016 05:30 AM (IST)

    उधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज क्षेत्र में एक पति दूसरी शादी के लिए 50 हजार में सौतन खरीद ले आया। पत्‍नी पुलिस की मदद से किसी तरह शादी रुकवाई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सितारगंज, [जेएनएन]: दहेज के लिए युवक ने पत्नी व बच्चे को छोड़ दिया। यही नहीं दूसरी शादी करने के लिए वह बिहार से 50 हजार में एक महिला को खरीद कर ले आया। पत्नी ने पुलिस की मदद से दूसरी शादी रुकवा दी। जानते हैं पूरा ममाला।

    ग्राम पंडरी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका मायका बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम नदेली में है। वर्ष 2011 में उसकी शादी पंडरी निवासी युवक से हुई थी। उसका एक बच्चा भी है। ससुराली दहेज के लिए आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। इसके बाद पंचायत में पति ने दूसरी शादी की धमकी दी थी। पीड़िता ने पति के खिलाफ महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद कुछ समय के लिए पति ठीक-ठाक रहा, लेकिन कुछ दिन बाद महिला को घर से निकाल दिया। यही नहीं उसने दूसरी महिला से शादी की तैयारी भी कर दी।

    पढ़ें:-पति से झगड़ने पर घर से भागी, दे बैठी युवक को दिल, आगे क्या हुआ जानिए


    बुधवार को उसकी दूसरी शादी होनी थी। आरोप है कि पति ने बिहार राज्य से एक महिला को 50 हजार रुपये में खरीदा है। कोतवाल चंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। साथ ही आरोपी पति को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
    पढ़ें:-पति की शादी रोकने को महिला ने लगाई गुहार