विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुहागरात के दिन पति की हत्या कर हुई थी फरार, रह रही थी नाम बदलकर, जानने को पढ़ें..

By sunil negiEdited By:
Published: Tue, 31 May 2016 01:22 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jun 2016 06:00 AM (IST)

एक लुटेरी दुल्‍हन न सिर्फ ससुराल से जेवर लेकर भागी, बल्‍क‍ि सुहागरात के दिन ही पति की हत्‍या भी कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

News Article Hero Image

काशीपुर (उधमसिंह नगर)। आप एक ऐसी लुटेरी दुल्हान के कारनामे सुनकर दंग रह जाएंगे। जिसने सिर्फ जेवर ही नहीं लूटे, बल्कि सुहागरात के दिन ही पति की हत्या भी कर दी। जानते हैं आखिर वह पुलिस के गिरफ्त में कैसे आई।
काशीपुर के कुंडा थाना अंतर्गत बैलजुडि कुंडा निवासी रुबीना पुत्री मोहम्मद अली वर्तमान में काशीपुर में सीमा चौहान के नाम से रह रही थी। उसने आगरा के सिकंदरा आवास विकास कालोनी सेक्टर चार निवासी निर्मल सोलंकी को पहले अपने रूपजाल में फंसाया।

पढ़ें-मोबाइल में भेजता था अश्लील मैसेज, परेशान युवती ने उठाया ये कदम, पढ़ें...

रुबीना ने सोलंकी को अपना नाम तारा और पता रुद्रपुर कस्बा निवासी बताया था। कथित परिवारीजनों को खड़ा कर उसने निर्मल सोलंकी से शादी की। निर्मल सोलंकी ने उससे दूसरी शादी की थी। उसके पहली पत्नी से एक दिव्यांग पुत्र है। पहली पत्नी को सोलंकी ने चार साल पहले तलाक दे दिया था। इसी लिए सोलंकी ने अपने भाइयों और परिवार के तमाम लोगों को दूसरी शादी की बात नहीं बताई थी।

चंद पारिवारिक लोगों के बीच सोलंकी ने रुबीना उर्फ तारा से शादी कर ली थी। गत 23 मई को दुल्हन रूबीना ने सुहागरात के दिन पति की हत्या कर दी। वह जेवरात व घर के कीमती सामान लेकर फरार हो गई। आगरा पुलिस उसके रुद्रपुर निवासी होने की अधूरी जानकारी के साथ यहां पहुंची थी।

पढ़ें:-साली पर आया दिल, साथ में भगा ले गया जीजा

सटीक मुखबिरी पर उसे काशीपुर से पकड़ा लिया गया। आगरा पुलिस रुबीना को अपने साथ ले गई है। हालांकि, पुलिस के साथ महिला सिपाही न होने पर स्थानीय लोगों ने रुबीना को ले जाने पर एतराज भी जताया।

शादी के दिन भी नहीं खोला था घूंघट
निर्मल सोलंकी की कथित दुल्हन रुबीना उर्फ तारा ने शादी के दिन भी घूंघट नहीं खोला था। उसके घूंघट न हटाने को परिवार के लोगों ने शर्म और संकोच समझा था, लेकिन उसका इरादा तो कुछ और ही था। पुलिस ने शादी में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले कथित रुद्रपुर निवासी लोगों की भी तलाश करती रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। शादी के दौरान तारा ने जो पता बताया था वह भी फर्जी निकला।

पढ़ें- WhatsApp में तस्वीरें देख पसंद की जा रही थी लड़कियां, चल रहा था सेक्स रैकेट, पढ़ें खबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।