Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किशोर ने सातवीं की छात्रा पर तेजाब फेंकने की दी धमकी

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Sun, 18 Dec 2016 06:27 AM (GMT+05:30)

    उधमसिंह नगर में एक पिता ने थाने में पहुंचकर एक किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में बताया कि वह उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ कर चुका है। साथ ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    काशीपुर, [जेएनएन]: एक व्यक्ति ने किशोर पर अपनी बेटी से छेड़खानी करने व तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में किशोर और व्यक्ति की पुत्री दोनों नाबालिग हैं।
    यह सनसनीखेज मामला जनपद उधमसिंह नगर का है। मानपुर रोड स्थित मोहल्ला कचनालगाजी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर मे कहा कि उसकी बेटी एक स्कूल की कक्षा सात की छात्रा है।

    पढ़ें: जेठानी के नाम से फेसबुक पर आइडी बनाकर की अश्लील बातें, मुकदमा दर्ज
    उसी मोहल्ले का ही एक किशोर अक्सर उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करता है। उसकी वीडियो भी बना ली है। इससे वह बेहद डरी-सहमी रहती है। छात्रा के पिता ने छेड़खानी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    पढ़ें:-पासपोर्ट बनाने दफ्तर पहुंचा युवक, सुनकर लगा ऐसा शॉक, उड़ गए होश

    पढ़ें: पूर्व न्यायाधीश काटजू के खिलाफ वाद दायर, फेसबुक पर गांधी और बोस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी

    पढ़ें:-विवाहिता को फेसबुक में मिले गंदे मैसेज, जब पति ने पढ़ा तो हो गया हंगामा