विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुकानदार से मारपीट के बाद लूटे मोबाइल और नकदी

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Wed, 01 Feb 2017 07:12 AM (IST)

घर जा रहे दुकानदार को कुछ बदमाशों ने रोक लिया। उसके साथ मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए।

दुकानदार से मारपीट के बाद लूटे मोबाइल और नकदी
दुकानदार से मारपीट के बाद लूटे मोबाइल और नकदी

रुद्रपुर, [जेएनएन]: दुकान बंद कर घर आ रहे एक दुकानदार के साथ कुछ बदमाशों ने रास्ते में पकड़कर मारपीट कर दी। इसके बाद उससे मोबाइल, हजारों की नकदी व साइकिल लूट कर भाग गए।

मामला उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां मलशी निवासी सूरज कुमार पुत्र हरीश कुमार बीती रात अपनी दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में तीन पानी के पास छह लोगों ने उसे घेर लिया।

यह भी पढ़ें: पुलिसवाला बनकर दो शातिरों ने पॉलिटेक्निक के छात्र से की लूटपाट

कुछ देर कहासुनी के बाद वे उसके साथ मारपीट कर मोबाइल, 15 हजार और साइकिल लूट कर फरार हो गए। सूरज ने घटना की तहरीर रम्पुरा पुलिस चौकी में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: डेयरी स्वामी और नौकर को बंधक बना छह भैंस लूट ले गए बदमाश