Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    थर्टी फर्स्‍ट नाइट पर छात्र को अकेले में बुलाकर मार दी गोली

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Mon, 02 Jan 2017 07:00 AM (IST)

    अज्ञात द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक रुद्रपुर में रह कर कोचिंग कर रहा था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपुर, [जेएनएन]: आपसी विवाद के चलते अज्ञात द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक रुद्रपुर में रह कर कोचिंग कर रहा था। पुलिस ने बीती रात ही ताबड़तोड़ दबिशें देकर दो लोगों के हिरासत में ले लिया।

    जानकारी के अनुसार, बलजीत सिंह (23 वर्ष) पुत्र तजेंद्र सिंह निवासी पंडरी बहेड़ी बरेली रुद्रपुर की रिवर क्रेस्ट कॉलोनी में रह कर कोचिंग कर रहा था। उसका कुछ लोगों से विवाद चल रहा था।

    पढ़ें: सवालों के भंवर में भाई-बहन की मौत की कहानी

    बीती रात कुछ युवकों ने बलजीत को फोन कर दुधिया मंदिर के पास बुला लिया। बलजीत अपने साथ गुरविंदर, तलविंदर सिंह को लेकर चला गया। इसी दौरान हथियारों से लैस आधा दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता उसको युवकों ने गोली मार दी। बलविंदर को तीन गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। उसे बचाने आये गुरविंदर को भी ईंट मारकर घायल कर दिया। उसके बाद हमलावर फरार हो गए।

    पढ़ें: पत्नी और ससुर पर चाकू से हमले के बाद युवक ने खुद को मारी गोली

    बलजीत को उसके साथी जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना मिलने पर परिजन बहेड़ी से तड़के जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने सामने आये नामों पर आरोपियों के घर पर दबिश दे कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

    पढ़ें-अपशब्द कहने से मना किया तो चाकू मारकर कर दी हत्या