विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में बंधक बना नाबालिग से किया दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Fri, 14 Jul 2017 08:31 PM (IST)

रुद्रपुर में घर में ही नाबालिग को बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घर में बंधक बना नाबालिग से किया दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
घर में बंधक बना नाबालिग से किया दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर, [जेएनएन]: घर में ही नाबालिग को बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग का मेडिकल करवाया है।

 एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी। उसमें कहा कि 15 जुन की रात शारुख नाम के एक व्‍यक्ति ने अपनी बहन वरीशा को उसके घर पर भेजा। वरीशा ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर अपने घर ले गई। इसके बाद उसके बाद उसकी पुत्री को कमरे में बंद कर दिया गया।

वहां मौजूद शारुख व उसके साथी फैजान ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उन्होंने दवाब में लेते हुए किसी को इस घटना के बारे में बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। इस बात का पता जब उनको लगा तो पुलिस में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार रात्रि पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवा देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: किशोरी को 21 घंटे तक हाथ-पांव बांधकर रखा, किया सामूहिक दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: चाचा ने लूटी भतीजी की अस्मत, किशोरी ने दिया बच्ची को दिया जन्म

यह भी पढ़ें: रात को अकेली देख किशोरी से अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, फाड़े कपड़े