Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खटीमा में अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या की

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 02 Jan 2017 07:05 AM (IST)

    उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में अवैध संबंधों के चलते एक युवक की हत्‍या कर दी गई। पुलिस मामले क जांच कर रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    खटीमा, [जेएनएन]: अवैध संबंधों के चलते एक युवक की धारदार हथियारों से मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसके शव को खेत में फेंक दिया गया। इस वारदात से गांव मे दहशत फैल गई है।

    बग्गा 54 के रहने वाले राम अवध के पुत्र सूरज कुमार (18 वर्ष) का शव गांव के ही एक खेत में मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियारों से वार करने के निशान मिले हैं। क्षेत्राधिकारी राजेश भट्ट ने बताया कि सूरज कुमार के गांव में ही एक महिला से अवैध संबंध थे। जिसकी वजह से उसकी शनिवार देर रात हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद उसके शव को गांव के ही एक खेत में फेंक दिया गया था।

    पढ़ें: पत्नी और ससुर पर चाकू से हमले के बाद युवक ने खुद को मारी गोली

    रविवार को शव मिलने के बाद उसकी हत्या की जानकारी ग्रामीणों को मिली। उन्होंने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है और हत्या करने वाले की खोज की जा रही है उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर पीड़ित परिवार की ओर से नहीं मिली है।

    पढ़ें:-देहरादून में दोहरा हत्याकांड, सगे भाई-बहन का कत्ल

    पढ़ें: बीवी को आत्महत्या को मजबूर करने पर पति को एक वर्ष कैद