Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को आर्थिक बोझ से दबाया: प्रकाश पंत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 05 Jul 2017 04:48 PM (IST)

    जिले के प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश आर्थिक बोझ से दब गया था। इसे सरकार उबा ...और पढ़ें

    कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को आर्थिक बोझ से दबाया: प्रकाश पंत
    कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को आर्थिक बोझ से दबाया: प्रकाश पंत

    सितारगंज, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश आर्थिक बोझ से दब गया था। इसे मौजूदा सरकार उबारने का प्रयास कर रही है।  

    उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार किसानों से एक लाख के लोन पर दो प्रतिशत ब्याज लेगी। इस कदम से किसानों को लाभ मिलेगा और उन्हें अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद मिलेगी। 

    इसके पहले नगर पहुंचने पर रामलीला मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर राजू भंडारी, शिव अरोड़ा, कमल जिंदल, डालचंद राजपूत, अनिरुद्ध राय, सुमन राय आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में ग्राम पंचायतों के बहाने छिड़ी सियासी जंग

    यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया में उत्तराखंड के दो दिग्गजों के बीच छिड़ा संग्राम

    यह भी पढ़ें: शराब के विरोध में आबकारी मंत्री के घर जागर करेंगे कांग्रेसी