Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रुद्रपुर में शादी का झांसा देकर नौकरानी से किया दुष्‍कर्म

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Fri, 10 Jun 2016 08:09 PM (IST)

    क्षेत्र में एक नौकरानी से शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपुर, [जेएनएन]: क्षेत्र में एक नौकरानी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पढ़ें:-प्रेमी से हुआ झगड़ा, गंगा में कूदी, सारी रात फंसी रही टापू पर, फिर मांगी मदद
    मामला आवास विकास कॉलोनी का है। यहां एक अधेड़ के घर काम करने वाली नौकरानी ने पुलिस से शिकायत की है। उसमें उसने बताया कि अधेड़ ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आज दोपहर दोनों पक्षों की काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग के दौरान किसी बात पर आरोपी और महिला पक्ष के एक अधेड़ के साथ विवाद हो गया। आसपास मौजूद लोगों के साथ ही पुलिसकर्मियों का जमावड़ा लग गया।

    पढ़ें:-पति को नशीली गोली खिलाकर मना रही थी रंगरेलियां, ऐसे आई पकड़ में..., पढ़ें


    काफी समझाने पर भी जब वे नहीं माने तो, पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाते हुए मामला शांत कराया। इसके बाद महिला पक्ष काउंसलिंग न कराने की बात कहते हुए एसएसपी कार्यालय से निकल गया।

    पढ़ें:-पति से झगड़ने पर घर से भागी, दे बैठी युवक को दिल, आगे क्या हुआ जानिए