Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तीन बच्‍चों की मां ने की दूसरी शादी, दूसरे पति ने बच्‍चों समेत घर से निकाला

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Sun, 18 Sep 2016 03:00 AM (IST)

    महिला ने दूसरी शादी की। लेकिन, दूसरे पति ने पहले संपति अपने नाम करवा दी, फिर महिला और उसके तीनों बच्‍चों को घर से बेदखल कर दिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपुर, [जेएनएन]: पहले पति के गुजर जाने के बाद महिला ने दूसरी शादी की। लेकिन, दूसरे पति ने पहले संपति को अपने नाम करवा दी, फिर महिला और उसके तीनों बच्चों को घर से बेदखल कर दिया।
    मामला उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद स्थित रुद्रपुर इलाके का है। पीलीभीत निवासी एक महिला ने पति की मौत के बाद दूसरी शादी चीतल बाग नानकमत्ता निवासी एक व्यक्ति से की।

    पढ़ें: पत्नी पर करता था शक, उठाया ऐसा खौफनाक कदम
    शादी के कुछ समय बाद महिला ने पहले पति की संपति दूसरे पति को सौप दी। साथ ही पहले पति से हुई तीन पुत्रियों की जिम्मेदारी भी उसे सौंप दी। परंतु दूसरे पति ने महिला सहित तीनों बेटियों को घर से निकाल दिया।

    पढ़ें: पति और जीजा संग महिला ने पी शराब, नशा चढ़ा तो लगे बहकने; फिर...
    महिला ने अब अपनी बहन के घर शरण ली है। नानकमत्ता पुलिस से इसकी शिकायत की। परन्तु आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाही नहीं कर रही है। महिला ने अब अपने पिता के साथ एसएसपी से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है।

    पढ़ें: पति ने दिया ताना तो घर-बार छोड़कर प्रेमी के घर पहुंची तीन बच्चों की मां

    खबरें और भी