Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जमीनी विवाद में चली गोलियां, पति-पत्नी समेत तीन की मौत

    By Thakur singh negi Edited By:
    Updated: Sat, 21 May 2016 11:16 AM (IST)

    उधमसिंह नगर में जमीन को लेकर हुए झगड़े ने तब खौफनाक रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच गोलियां चलने लगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बाजपुर (उधमसिंह नगर)। जमीन को लेकर हुए झगड़े ने तब खौफनाक रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच गोलियां चलने लगी। इस दौरान पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हैं।

    गुमसानी गांव निवासी बाबू और शकील के बीच एक खेत को लेकर विवाद चल रहा था। चकबंदी में इस प्रकरण का मुकदमा भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि आज बाबू ने अपने समर्थकों के साथ खेत को जोतना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर शकील भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गया।

    देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और गोलियां चलने लगीं। इस वारदात में बाबू के पक्ष के मुजफ्फर अली और उनकी पत्नी नाजरून की और शकील के पक्ष के राशिद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस मौके पर पहुंच कर दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

    पढ़ें:- रास न आई बेवफाई, साफ कर दिया पूरा परिवार