Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रुद्रपुर में दुकान में आग लगने से सारा सामान राख

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 10 Dec 2016 06:12 AM (IST)

    आवास विकास कालोनी स्थित किराना की दुकान में आग लगने से सारा सामान राख हो गया। दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपुर, [जेएनएन]: आवास विकास कालोनी स्थित किराना की दुकान में आग लगने से सारा सामान राख हो गया। दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।
    आवास विकास कालोनी में गुरदीप सिंह की किराना की दुकान है। देर रात अचानक दुकान से आग की लपटें उठने लगी। इसे देख आसपास के लोगों ने दुकान स्वामी को उठाया। तब तक आग ने पूरी दूकान को चपेट में ले लिया।

    पढ़ें-सिलेंडर फटने से भड़की आग, पांच दुकानों में 11 लाख का नुकसान
    इस भवन की तीसरी मंजिल तक आग की लपटें उठते देख लोगों ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और दुकान का शटर काटकर करीब एक घंटे की मश्कत के बाद आग बुझाई। आग से करीब बीस लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है।

    पढ़ें-चंपावत में आग लगने से घास के आठ लठ्ठे राख

    पढ़ें: नैनीताल में आग से चार कमरों का सामान जलकर हुआ राख