विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ससुराल से लौटकर आया तो घर के हाल देखकर उड़ गए होश

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 07 Feb 2017 07:05 AM (IST)

ससुराल से लौटने पर जब व्यक्ति ने घर में कदम रखा तो उसके होश उड़ गए। घर के ताले टूटे हुए थे और भीतर से कीमती सामान गायब मिला।

ससुराल से लौटकर आया तो घर के हाल देखकर उड़ गए होश
ससुराल से लौटकर आया तो घर के हाल देखकर उड़ गए होश

रुद्रपुर, [जेएनएन]: ससुराल गया व्यक्ति जब लौटा तो घर के हाल देख उसके होश उड़ गए। इस बीच चोरों ने पूरा घर खंगाला हुआ था। घर से पंद्रह हजार की नगदी व जेवर सभी गायब मिले।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूरारानी अंबिका बिहार निवासी विजय मौर्या ने बताया कि वह अपनी ससुराल गया था। जब वह वापस आया तो घर का ताला टूटा मिला।

यह भी पढ़ें: चोरों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, ले गए जेवर और नगदी

उसने बताया कि कमरों का सारा सामान बिखरा हुआ था। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। विजय ने बताया कि चोर 15 हजार की नकदी, 200 ग्राम चांदी, सोने की चेन, एक जोड़ी कुंडल, मंगलसूत्र, एलईडी समेत आदि चोरी कर ले गए हैं। एसएसआइ प्रकाश दानू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:शोरूम से जेवरात उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, ऐसे मिला था सुराग

यह भी पढ़ें: बेटे ने सो रहे पिता को उठाया, घर के हाल देख सकते में आए परिजन

यह भी पढ़ें: अंग्रेजी शराब पर आया चोरों का दिल, ले गए सात बोतल और 70 हजार