विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काशीपुर में दो दुकानों की दीवार तोड़कर लाखों का सामान चोरी

By BhanuEdited By:
Updated: Sun, 09 Apr 2017 04:01 AM (IST)

काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित दो दुकानों की दीवार तोड़कर चोर करीब तीन लाख का सामान चुरा ले गए। चोरी की यह वारदात फायर स्टेशन के निकट हुई।

काशीपुर में दो दुकानों की दीवार तोड़कर लाखों का सामान चोरी
काशीपुर में दो दुकानों की दीवार तोड़कर लाखों का सामान चोरी

काशीपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित दो दुकानों की दीवार तोड़कर चोर करीब तीन लाख का सामान चुरा ले गए। चोरी की यह वारदात फायर स्टेशन के निकट हुई। इससे लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। 

सुभाष नगर निवासी दिनेश कुमार चंद्रा की बाजपुर रोड स्थित अग्निशमन विभाग के पास चंद्रा ट्रेडर्स नाम से बैटरी की दुकान है। दुकान से सटा गोदाम है। दिनेश ने सुबह जब दुकान खोली तो देखा कि गोदाम की पिछली दीवार टूटी हुई है। 

भीतर जाने पर पता चला कि चोर एल्युमिनस के 25 इंवर्टर, माइक्रो ट्रेक के 10 इंवर्टर सहित करीब ढाई लाख रुपये का सामान ले गए। इसी गोदाम से लगी जसपुर निवासी शहीद की रॉयल टच एल्युमुनियम की दुकान से चोर 30 हजार की नकदी सहित करीब 55 हजार का सामान उठा ले गए। सूचना पर आइटीआइ थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: महिला का पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश फंसे जाम में, भीड़ ने एक को दबोचा

यह भी पढ़ें: टप्पेबाजों ने कार का शीशा तोड़कर एक लाख का कैश उड़ाया

यह भी पढ़ें: अल्‍मोड़ा में चोर ने वृद्धा के पर्स से उड़ाए रुपये