Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर पहुंचकर महिला के उड़ गए होश, अंदर सबकुछ था बिखरा

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Tue, 27 Dec 2016 06:02 AM (IST)

    महिला जब बेटी के साथ मायके से वापस लौटी तो घर के अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। सबकुछ अस्‍त-व्‍यस्‍त था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    काशीपुर, [जेएनएन]: महिला अपनी बेटी के साथ मायके गई थी। जब वह घर लौटी तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। सबकुछ अस्त-व्यस्त था। उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि वह अब क्या करे।
    बीते रोज उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर में नई बस्ती, कटोराताल निवासी नुरूल हसन कलियर शरीफ में रहते है। उनकी पत्नी फहमीदा खातून यहीं रहती है। वह अपनी बेटी के साथ मायके जसपुर खुर्द गई थी। देर शाम जब वह घर लौटी तो घर का गेट खुला पाया। इसके बाद जब अंदर गई तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। आलमारी खुली मिली।

    पढ़ें: थाने में महिला पुलिसकर्मी का जैकेट चोरी, उसमें थे सोने के झुमके
    आलमारी में रखी 18 हजार नकदी, सहित हजारों रुपये के जेवरात गायब थे। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी का माल बरामद कराने की गुहार लगाई है।

    पढ़ें: चोरों ने नहीं छोड़ा भगवान का दर, ले गए चांदी के बर्तन और मूर्ति

    पढ़ें: पासपोर्ट बनाने दफ्तर पहुंचा युवक, सुनकर लगा ऐसा शॉक, उड़ गए होश