Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रुद्रपुर में तीन दुकानों में आग से सामान राख, एक कर्मचारी झुलसा

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 27 Nov 2016 03:00 AM (IST)

    रुद्रपुर में तीन दुकानों पर आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय पर आग पर काबू पा लिया गया और पूरे बाजार में आग फैलने के खतरे से बच ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपुर, [जेएनएन]: गांधी पार्क के गेट के निकट तीन दुकानों में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। इस आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलस गया।
    तड़के गांधी पार्क के गेट के पास गुप्ता समोसा भंडार में आग लग गई। इस दौरान दुकान का कर्मचारी धनीराम भीतर सो रहा था। जैसे ही आग की लपटें तेज हुई तो उसकी नींद खुल गई।

    पढ़ें-सिडकुल की फाइबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, संचालकों में हड़कंप
    इस पर किसी तरह वह बाहर निकला। इस दौरान वह झुलस गया। उसके बाहर निकलने के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने अंदर रखे सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया।

    पढ़ें:-आग से राख हो गए बेटी की शादी के लिए बनाए गहने
    देखते ही देखते आग ने बगल में ट्रेवल्स एजेंसी और हेयर ड्रेसर की दुकान को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक तीनों दुकानों का सारा सामान जल चुका था।
    पढ़ें: किराने की दुकान में लगी आग, पांच लाख का सामान राख

    पढ़ें:-युवक से संग भागी बहन तो भाई ने फूंक डाला प्रेमी का आशियाना

    पढ़ें:-सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, सामान राख

    पढ़ें:-चलते ट्रैवलर में लगी आग, बाल-बाल बचे पर्यटक

    खबरें और भी