विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काशीपुर में महिला का अपहरण करने का प्रयास, कार्रवाई की मांग

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sun, 19 Feb 2017 06:00 AM (IST)

उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में एक घर में दो युवक जबरन घुस गए। वहां उन्‍होंने महिला का अपहरण का प्रयास किया।

काशीपुर में महिला का अपहरण करने का प्रयास, कार्रवाई की मांग
काशीपुर में महिला का अपहरण करने का प्रयास, कार्रवाई की मांग

काशीपुर, [जेएनएन]: मोहल्ला कविनगर में महिला का अपहरण करने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मां की।

कविनगर निवासी अंशु चौहान पत्नी स्व. शशिपाल सिंह ने आज कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि मोहल्ले में ही दो युवक किराये पर रहते हैं। शुक्रवार को दोनों युवक बाइक से आए और उनके घर में जबरन घुस गए। आरोपियों ने दो लाख रुपये मांगने लगे। साथ ही रुपये न देने पर उनके दोनों बच्चों को स्कूल से उठा ले जाने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें: 30 लाख की फिरौती लिए बगैर बदमाशों ने अस्पताल के मालिक को छोड़ा

विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और जबरन अपनी बाइक पर उन्हें बैठा लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर उन्हें किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: बदमाशों ने चार व्यापारियों का किया अपहरण, नगदी और जेवरात लूटे