विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुद्रपुर में दो बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो घायल

By sunil negiEdited By:
Updated: Fri, 19 Aug 2016 01:24 PM (IST)

उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में दो बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर सिंह घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

News Article Hero Image

रुद्रपुर, [जेएनएन]: केलाखेडा के रामनगर गांव में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे दो बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज सुबह रामनगर निवासी शहादत (45 वर्ष) अपने बेटे के साथ बाइक पर आ रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें शहदत और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए।

पढ़ें: सेब से भरी यूटिलिटी टौंस में समायी, एक की मौत; दो घायल

आस-पास के लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, अभी दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पढ़ें:-ईंट लेकर जा रहा ट्रक पलटा, मजदूर की दबकर हुई मौत