यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चाकू की नोक पर भाभी को बनाता रहा हवस का शिकार, पति देता था साथ
उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में विवाहिता से दुष्कर्म होता रहा। शादी के बाद किसी भी महिला का खुशहाल जीवन जीने का सपना होता है, लेकिन यहां एक विवाहिता का ज ...और पढ़ें

रुद्रपुर (उधमसिंह नगर)। शादी के बाद किसी भी महिला का खुशहाल जीवन जीने का सपना होता है, लेकिन यहां एक विवाहिता का जीवन उसके देवर व पति ने नर्क बना दिया। महिला के पति की ही शह पर उसका देवर ऐसी घिनौनी हरकत करता रहा कि पढ़कर आप भी शर्मसार हो जाएंगे।
चाकू की नोक पर यह हैवान देवर अपनी भाभी की आबरू तार तार करता रहा। देवर की इस करतूत में पीडि़ता का पति भी बराबर का भागीदार रहा। विविाहिता की शिकायत के बाद दुष्कर्म के आरोपी देवर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़िता के पति समेत चार ससुरालियों को भी पुलिस ने षडयंत्र में शामिल होने के आरोप में नामजद किया है।
शहर निवासी महिला ने कोर्ट को सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसका विवाह छह साल पहले ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। विवाह के बाद से ही उसका देवर उस पर बुरी नजर रखने लगा। आरोप है कि कई बार उसने चाकू की नोक पर उससे दुष्कर्म भी किया। इसकी शिकायत उसने पति, ससुर, सास व ननद से भी की, लेकिन देवर को समझाने के बजाय उन्होंने और शह दी।
मामले की तहरीर ट्रांजिट कैंप पुलिस को भी दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार पीडि़ता ने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने देवर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया, वहीं पति समेत अन्य ससुरालियों पर भी षडयंत्र में शामिल होने का मुकदमा दर्ज किया है।
पढ़ें:- भाभी पर रखता था बुरी नजर, साले के साथ मिलकर भाई ने दी खौफनाक सजा...