विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के छह माह बाद बेटी लौटी घर, दुखी मां ने दे दी जान

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Wed, 11 Jan 2017 04:00 AM (IST)

बेटी शादी के कुछ समय बाद ही मायके लौट गई। जिसको लेकर घर में रोज किचकिच होने लगी। दुखी मां ने अपनी दे दीे।

News Article Hero Image

सितारगंज, [जेएनएन]: शादी के छह माह बाद ही विवाहिता क्लेश के चलते अपने घर मायके लौट आई। जिसके बाद मायके में रोज कलह होने लगे। दुखी मां ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

मामला उधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज का है। रामबेटी (44 वर्ष) पत्नी तुलसी राम ने बीती रात में जहर खा लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

पढ़ें: गोली लगने से युवक की मौत, कमरे में सुसाइड नोट भी मिला

बताया जा रहा है कि महिला की बेटी की छह माह पहले शादी बाजपुर में हुई थी। बेटी अपने ससुराल से मायके आ गई थी। इसी कारण महिला के घर में कलह चल रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें: अतिक्रमण की जद में मकान आने से क्षुब्ध व्यक्ति ट्रेन से जा कटा