यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फंदे से लटककर महिला की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
खटीमा में एक महिला की उसी के घर में फंदे से लटकती हुई लाश मिली। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

खटीमा, [जेएनएन]: उधमसिंह नगर जनपद के खटीमा में एक महिला की उसी के घर में फंदे से लटकती हुई लाश मिली। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, बलुआ खैरानी गांव के रहने वाले रामजतन की पत्नी पूनम का शव सुबह घर के कमरे में पंखे से उसका पति उस वक्त खेत में काम करने गया हुआ था पूनम के दो छोटे बच्चे भी हैं।
पढ़ें: बेहोश कर बनाए शारीरिक संबंध, क्लिपिंग भी बनाई; फिर करने लगा ब्लैकमेल
पूनम मूलतः रुद्रपुर के भगवानपुर गांव की रहने वाली है। उसके पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराली जनों ने पूनम की हत्या कर दी है। इस आशय का एक प्रार्थना पत्र उन्होंने कोतवाली पुलिस को दिया है जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।