विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधवा बोली, साहब देवर से करा दो मेरी शादी, दो साल से कर रहा दुष्‍कर्म..., पढ़ें खबर

By sunil negiEdited By:
Updated: Wed, 09 Mar 2016 04:37 PM (IST)

एक विधवा महिला को उसका देवर शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाता रहा। जब दो साल गुजर गए तो महिला ने शादी की बात कही, लेकिन देवर शादी से मुकर गया। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है। आइये जानते हैं पूरा मामला।

News Article Hero Image

रुद्रपुर (उधमसिंह नगर)। एक युवक भाई की मौत के बाद भाभी को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब युवक का मन भर गया तो वह दूसरी महिला के चक्कर में पड़ गया। पीड़ित महिला पुलिस ने न्याय की गुहार लगा रही है। आइये जानते हैं पूरा मामला।
मामला पहाड़गंज का है। बीते रोज पुलिस लाइन सभागार में जनता दरबार आयोजित किया गया। यहां एक विधवा महिला पहुंची। उसने एसएसपी केवल खुराना के समक्ष अपनी आपबीती सुनायी। महिला ने बताया कि साहब, 10 साल पहले मेरी शादी हुई थी।

तीन बच्चे भी हैं। दो साल पहले मेरी पति की मौत हो गई, तब ससुरालियों ने कहा कि बच्चों की देखरेख को उसका विवाह देवर से करा देंगे। तब से लगातार उसका देवर उससे शारीरिक संबंध बनाए हुए था, लेकिन अब वह उससे शादी नहीं करना चाहता।

महिला का आरोप था कि अब उसका देवर किसी और महिला के चक्कर में पड़ गया है। वहीं, एसएसपी केवल खुराना ने पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
पढ़ें:-संकट टालने को सड़क पर अगरबत्ती लेकर 31 कदम चली महिला, पलटी तो लुटा बैठी किस्मत...