विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काशीपुर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 04 Aug 2017 10:53 PM (IST)

अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसे में एक युवक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

काशीपुर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
काशीपुर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

काशीपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसे में एक युवक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

ग्राम भीमनगर निवासी डंपी सिंह (20) पुत्र गोपाल सिंह रामनगर रोड स्थित स्टेडियम के पास एयरटेल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करता था। गुरुवार  दोपहर दो बजे वह बाइक से ड्यूटी पर गया था। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह रात 10 बजे घर जा रहा था। 

रास्ते में धनौरी स्थित पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी। 

यह भी पढ़ें: रायवाला में स्पीड ब्रेकर पर बाइक रपटने से साधु की मौत 

यह भी पढ़ें: टाटा सूमो वाहन पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, दो लोग घायल 

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा हाईवे पर भूस्खलन, बाइक सवार जीजा-साले जिंदा दफन