विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने होटल का खाना छोड़ चला दूसरे होटल, मौत ने मारा झपट्टा

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 30 Oct 2017 08:28 AM (IST)Updated: Tue, 31 Oct 2017 09:05 PM (IST)

दूसरे होटल में खाना खाने की जिद ही होटल कर्मी की मौत का कारण बनी। वह दोस्त संग बाइक से ...और पढ़ें

अपने होटल का खाना छोड़ चला दूसरे होटल, मौत ने मारा झपट्टा
अपने होटल का खाना छोड़ चला दूसरे होटल, मौत ने मारा झपट्टा

रुद्रपुर, [जेएनएन]: एक होटल कर्मचारी अपने होटल का खाना छोड़कर दोस्त संग दूसरी जगह खाना खाने चल दिया। पीछे से किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। 

मनोज (22 वर्ष) निवासी पीलीभीत सोनिया होटल में सफाई कर्मी था। वह गत देर रात काम निपटाने के बाद अपने साथी प्रमोद के साथ बाइक पर इंदिरा चौक पर खाना खाने जा रहा था। 

होटल से बाहर निकलते ही  हाइवे पर तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मनोज ओर प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगो ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। 

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। प्रदीप ने बताया कि होटल में ही उनको खाना मिलता है, लेकिन मनोज बाहर खाने की जिद कर रहा था। एक बार तो वह कमरे में जाकर सो गया। फिर अचानक उठा और जाने की जिद करने लगा। इस पर प्रदीप उसके साथ बाइक पर बैठ चल दिया। 

यह भी पढ़ें: खार्इ में गिरी सवारियों से भरी मैक्स, पांच घायल 

यह भी पढ़ें: सवारियों से भरी बोलेरो गिरी खार्इ में, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

यह पढ़ें: सड़क हादसे में छोटा हाथी वाहन चालक की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।