विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामलीला देखने गए भाजपा नेता को चाकू मारकर युवक ने किया घायल

By BhanuEdited By:
Updated: Sun, 25 Sep 2016 03:00 AM (IST)

रम्पुरा में रामलीला देखने गए भाजपा नेता को चाकू मारकर एक युवक ने घायल कर दिया। भाजपा नेता को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

News Article Hero Image

रुद्रपुर, [जेएनएन]: रम्पुरा में रामलीला देखने गए भाजपा नेता को चाकू मारकर एक युवक ने घायल कर दिया। भाजपा नेता को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के नगर मंत्री चंद्रपाल कोली गत रात रम्पुरा क्षेत्र में रामलीला देखने गए थे। इस दौरान उनके पड़ोस के एक युवक का उनसे विवाद हो गया। विवाद होते देख आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।

पढ़ें-रामलीला में कलाकारों के कक्ष में घुसा सिरफिरा, सीता से करने लगा ऐसी हरकत
इसके कुछ देर बाद उक्त युवक साथियों के साथ दोबारा वहां पहुंचा और चाकू से प्रहार कर उसने चंद्रपाल को घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने चंद्रपाल से पांच हजार रुपये छीनने का प्रयास भी किया। घायल अवस्था में चंद्रपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
पढ़ें:-कमरे में रंगरेलियां मना रहा था युगल, तभी बाहर जमा हो गया मोहल्ला; फिर हुआ ऐसा तमाशा

पढ़ें- फेसबुक पर छात्र पर फिदा हुई विवाहिता, शादी के लिए करा दिया अपहरण, जानिए...