विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काशीपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By BhanuEdited By:
Updated: Sun, 07 May 2017 06:00 AM (IST)

अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने मफलर का फंदा पंखे के सहारे आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

काशीपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
काशीपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

काशीपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने मफलर का फंदा पंखे के सहारे आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।  

ग्राम डेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा बाजपुर निवासी सोना (20 वर्ष) पुत्र स्व. मक्खन सिंह यहां रामनगर रोड स्थित काशी विश्वनाथ टेक्सटाइल फैक्ट्री में दो माह से मजदूरी कर रहा था। वह फैक्ट्री की कालोनी के एक में कमरे में रह रहा था। 

गत रात उसकी नाइट ड्यूटी थी। जब वह कमरे से नहीं निकला तो साथी मजदूरों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी कोई प्रतिक्रिया न होने पर साथियों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह फांसी पर लटका मिला। 

आनन फानन उन्होंने फैक्ट्री के गार्ड व पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक को पंखे से नीचे उतारा। तक तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की सूचना पर उसके परिजन भी पहुंच गए थे। 

मृतक के चाचा गोपाल सिंह ने बताया कि वह बीती शनिवार को घर गया था। वहां उसने बाइक की डिमांड रखी थी। इस पर की बाइक उसे दे दी गई। एसआइ दिनेश फर्त्याल ने बताया कि मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। 

यह भी पढ़ें: पहले चेक किया फेसबुक अकाउंट, फिर कनपटी पर खुद को मारी गोली

यह भी पढ़ें: प्रेमिका की मौत के गम में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

यह भी पढ़ें: मां प्रेमी संग भागी, लोगों के तानों से दुखी बेटी ने लगाई फांसी