Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तरकाशी में श्रद्धालुओं ने भागीरथी में लगाई आस्‍था की डुबकी

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 15 Jan 2017 07:00 AM (GMT+05:30)

    उत्तरकाशी में मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं ने भागीरथी में पुण्य की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। ...और पढ़ें

    उत्‍तरकाशी में श्रद्धालुओं ने भागीरथी में लगाई आस्‍था की डुबकी
    उत्‍तरकाशी में श्रद्धालुओं ने भागीरथी में लगाई आस्‍था की डुबकी

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: मकर संक्रांति पर्व पर उत्तरकाशी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायनी गंगा (भागीरथी) में पुण्य की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया।

    भागीरथी के तटों पर स्नान, दान, तर्पण का सिलसिला ब्रह्ममुहूर्त से जारी रहा। सबसे अधिक भीड़ मणिकर्णिका, शंकर मठ घाट पर लगी रही, जबकि जोशियाडा, जडभरत घाट आदि घाटों पर स्नान के लिए भीड़ लगी रही। भागीरथी के किनारे स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने देव डोलियो के साथ नृत्य भी किया।

    यह भी पढ़ें: गडोरा में चल रहा पांडव नृत्य, पांडवों ने किया गंगा स्नान

    यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग में घंडियाल देवता का पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान