Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तराखंड में जनता कांग्रेस मुक्त का बना चुकी है मन

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sat, 19 Nov 2016 06:00 AM (GMT+05:30)

    भाजपा की परिवर्तन यात्रा का रथ मंगलवार को उत्‍तरकाशी के पुरोला पहुंचा। यहां प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि प्रदेश की जनता उत्तराखंड को कांग्रेस म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पुरोला, [जेएनएन]: भाजपा की परिवर्तन यात्रा के सोमवार देर शाम पुरोला पहुंचने पर भाजपाइयों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रात दस मुख्य बाजार में हुई जनसभा में प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि प्रदेश की जनता उत्तराखंड को कांग्रेस मुक्त बनाने का मन बना चुकी है। परिवर्तन यात्रा के स्वागत व जन सभाओं में उमड़ रही भीड़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश बता रही है।

    पुरोला में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि बड़े नोट बंदी व पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जैसे साहसिक कदम को लेकर जनता का भाजपा पर विश्वास बढ़ा है। देश में जनता इन फैसलों का स्वागत कर रही है। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रदेश में चल रही कांग्रेस सरकार केवल खनन माफिया, शराब माफिया के लिए है।

    पढ़ें: शपथपत्र भराकर निर्दलीय को समर्थन देगा उत्तराखंड विकल्प: लखेड़ा

    आम जनता से इस सरकार का कोई सरोकार नहीं है। मंगलवार सुबह पुरोला से परिवर्तन यात्रा मोरी के लिए रवाना हुई। मोरी में आयोजित जनसभा में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने छोटे कार्यकाल में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रहित के बड़े फैसलों के साथ गरीब जनता के उत्थान के लिए उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, जनधन योजना सहित कई योजनाएं संचालित हो रही हैं।

    पढ़ें-उत्तराखंड: पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट भाजपा में शामिल

    मोरी के बाद परिवर्तन यात्रा त्यूणी के लिए रवाना हुई। इस मौके पर परिवर्तन यात्रा के गढ़वाल संयोजक महेंद्र भटट्, देहरादून मेयर विनोद चमोली, विधायक मालचंद, पूर्व विधायक राजकुमार, रमेश चौहान, अमीचंद शाह, किसन लाल आदि मौजूद थे।

    पढ़ें: चुनावी रणभेरी में भ्रष्टाचार बनाम विकास की गूंज

    खुल कर सामने आई भाजपा की गुटबाजी
    परिवर्तन यात्रा के मोरी से त्यूणी रवाना होने के बाद भाजपा की गुटबाजी खुल कर सामने आई जब मोरी बाजार में विधायक मालचंद व पूर्व विधायक राजकुमार ने अलग-अलग स्थान पर मंच लगा कर अपने समर्थकों को संबोधित किया। टिकट के दावेदारी कर रहे इन दोनों नेताओं की गुटबाजी और शक्ति प्रदर्शन डामटा से शुरू हो गया था। सोमवार को नौगांव में इन दोनों नेताओं के समर्थकों को प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी नसीहत दी थी लेकिन, उसके बाद इन पर कोई असर नहीं पड़ा।

    खबरें और भी

    पढ़ें:-भाजपा प्रवक्ता मुन्ना चौहान ने सीएम पर लगाए गंभीर आरोप