Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तरकाशी और हरिद्वार में भूकंप के हल्के झटके, लोग घरों से बाहर निकल आए

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 02 Jun 2017 08:22 PM (IST)

    हरियाणा के रोहतक में आए भूकंप के झटकों से उत्तराखंड में भी धरती डोल उठी। उत्तरकाशी जिले की रंवाई और गंगा घाटी में सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए ग ...और पढ़ें

    उत्तरकाशी और हरिद्वार में भूकंप के हल्के झटके, लोग घरों से बाहर निकल आए
    उत्तरकाशी और हरिद्वार में भूकंप के हल्के झटके, लोग घरों से बाहर निकल आए

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: हरियाणा के रोहतक में आए भूकंप के झटकों से उत्तराखंड में भी धरती डोल उठी। उत्तरकाशी जिले की रंवाई और गंगा घाटी में सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस होने पर भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए।

    हरिद्वार में भी कुछेक स्थानों पर झटके महसूस हुए। राज्य आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के अनुसार कहीं से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

    शुक्रवार सुबह चार बजकर 26 मिनट पर उत्तरकाशी शहर के अलावा जिले के बड़कोट, पुरोला, नौगांव समेत अनेक हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राज्य आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र, देहरादून के मुताबिक उत्तराखंड में सिर्फ उत्तरकाशी व हरिद्वार में भूकंप के मामूली झटके महसूस होने की जानकारी है।

    यह भी पढ़ें: मोहंड फॉल्ट ला सकता है 9 रिक्टर स्केल का विनाशकारी भूकंप

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बड़े खतरे का संकेत हो सकते हैं भूकंप के झटके